जिंदगी कभी एक समान नहीं चलती, इसमें उतार चढ़ाव आते रहते हैं। मन कभी प्रसन्नता का अहसास करता है तो कभी यह दुखी भी होता है। कभी-कभी तो ऐसा होता है कि बिना वजह ही हम उदास हो जाते हैं। लेकिन कहते हैं कि बिना वजह तो कुछ भी नहीं होता। ऐसे में इस ‘बिना वजह’ की उदासी के पीछे की वजह को समझना भी जरुरी है। मानव शरीर में मन की संरचना बेहद जटिल है। वैज्ञानिक इसको जितना समझने की कोशिश करते हैं, उतनी ही इसकी जटिलता और बढ़ती चली जाती है। मन को शरीर का केंद्र बिंदु या ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। इसलिए इसको स्वस्थ रखना जरुरी है।
उदासी का कारण
- नींद ना आना
- देर रात तक चैटिंग करना
- सोने के गलत तरीके
- रात में इलेक्ट्राॅनिक गैजेट का उपयोग
- नकारात्मक सोच
- दूसरों की तुलना करना
जो समस्याएं आपके जीवन में नहीं आई हैं, उनको लेकर दिन-रात सोचते हैं या vkWfQl का कोई तनाव है तो ये सब आपकी उदासी का सबब बन जाते हैं।
उदासी से बचने के उपाय
- अच्छी नींद लेना
- सोने से एक घंटा पहले मोबाई का उपयोग बंद कर दें
- सकारात्मक सोचें
- दूसरों की तुलना ना करे
- मेडिटेशन करें
आपने एक पंक्ति जरुर सुनी होगी ‘नर हो, न निराश करो मन को’] इसलिए निराशा को अपने पास फटकने भी न दें। अगर आपकी उदासी लंबे समय तक बनी रहती है तो किसी काउंसलर या डाॅक्टर से सलाह अवश्य लें।
--------------********-----------------
दोस्तों आपको यह आर्टिकल कैसा लगा कृपया COMMENT के माध्यम से हमें जरुर बताएं और अपने मित्रों के साथ SHARE करें।
अन्य पढ़ें –
स्वस्थ और फिट रहने के लिए इन नियमों को फॅालो करें
धन-दौलत और शोहरत से खुशी नहीं मिलती

nice and helpful
जवाब देंहटाएंNice
जवाब देंहटाएंthanks sabhi ko
जवाब देंहटाएंIsko padhne se mere problem solve ho gye thanks bheya
जवाब देंहटाएं