सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

महात्मा गाँधी के विश्व प्रसिद्द 20 विचार Mahatma Gandhi Quotes In Hindi

  महात्मा गाँधी के अनमोल विचार महात्मा गाँधी , एक ऐसा नाम जिसे भारत ही नहीं पुरे दुनिया में किसी परिचय की ज़रूरत नहीं। सत्य और अहिंसा का पुजारी जिसने बिना शस्त्र उठाये अंग्रेजों को झुका दिया और भारत को आजाद करा दिया। आइये दुनिया के महानतम लोगों में गिने जाने वाले इस महापुरुष के अनमोल विचार जानते हैं और उनसे कुछ सीख लेते हैं। Famous Mahatma Gandhi Thoughts in Hindi Name Mohandas Karamchand Gandhi / मोहनदास करमचंद गाँधी Born 2 October 1869 Porbandar, Bombay Presidency, British India Died 30 January 1948 (aged 78) New Delhi, Union of India Nationality Indian Field Politics,Social Work Achievement पूरे विश्व में सत्य और अहिंसा के प्रेरणास्रोत. भारत के राष्ट्रपिता. भारत के स्वतंत्रता-संघर्ष के सूत्रधार. एक साधारण व्यक्ति कितना असाधारण हो सकता है इसका प्रमाण हैं महात्मा गाँधी. महात्मा गाँधी की आत्मकथा “सत्य के प्रयोग ” । महात्मा गाँधी के अनमोल विचार Quote 1:  My life is my message. मेरा जीवन मेरा सन्देश है. Mahatma Gandhi महात्मा गाँधी Quote 2:  Seven Deadly Sins: Wealth w...

फैसला। Faisla

            प्रस्तुत कहानी में रामन नामक बालक की समझ और चतुराई का रोचक वर्णन किया गया है। कई वर्ष पहले एक घने जंगल में चार चोर रहते थे। चुराया हुआ धन वे एक साधारण से बर्तन में रखते थे, लेकिन उसकी हिफ़ाजत जान से भी ज़्यादा करते थे। कुछ अरसे बाद उनका मन चोरी-चकारी से ऊब गया। “मैं तो ऐसी जिंदगी से तंग आ गया हूँ। हमें हमेशा चौकन्ना रहना पड़ता है, वरना हम पकड़े भी जा सकते हैं।", एक ने अपना दुखड़ा रोया। “हाँ, मैं भी चाहता हूँ कि हम लोग एक शांत-सच्ची जिंदगी जिएँ!", दूसरे चोर ने हाँ में हाँ मिलाई। 'बहुत अच्छा! हम जंगल छोड़कर किसी ऐसे शहर में चलते हैं, जहाँ हमें कोई जानता न हो। शायद कोई साफ़-सुथरा काम-धंधा ही हाथ लग जाए", तीसरा बोला। तीन चोरों को तो यह सुझाव पसंद आया और उन्होंने तय कर लिया कि वे जंगल छोड़ देंगे, लेकिन चौथे चोर को अपनी जीविका के लिए कोई खरा धंधा करने की योजना पसंद नहीं आई। उस समय तो वह चुप रहा, लेकिन उसने बर्तन में रखे पैसे चुराकर भाग जाने इरादा कर लिया। वह सही मौके का इंतज़ार करने लगा। चारों चोर एक शहर में पहुंचे और वहाँ एक धर्मशाला 'छत्रम' में...

गुरु का स्थान | Teachers Day Story

  गुरु पर हिंदी कहानी एक राजा था. उसे पढने लिखने का बहुत शौक था. एक बार उसने मंत्री-परिषद् के माध्यम से अपने लिए एक शिक्षक की व्यवस्था की. शिक्षक राजा को पढ़ाने के लिए आने लगा. राजा को शिक्षा ग्रहण करते हुए कई महीने बीत गए, मगर राजा को कोई लाभ नहीं हुआ. गुरु तो रोज खूब मेहनत करता थे परन्तु राजा को उस शिक्षा का कोई फ़ायदा नहीं हो रहा था.  राजा बड़ा परेशान, गुरु की प्रतिभा और योग्यता पर सवाल उठाना भी गलत था क्योंकि वो एक बहुत ही प्रसिद्द और योग्य गुरु थे. आखिर में एक दिन रानी ने राजा को सलाह दी कि राजन आप इस सवाल का जवाब गुरु जी से ही पूछ कर देखिये.  राजा ने एक दिन हिम्मत करके गुरूजी के सामने अपनी जिज्ञासा रखी, ” हे गुरुवर , क्षमा कीजियेगा , मैं कई महीनो से आपसे शिक्षा ग्रहण कर रहा हूँ पर मुझे इसका कोई लाभ नहीं हो रहा है. ऐसा क्यों है ?”  गुरु जी ने बड़े ही शांत स्वर में जवाब दिया, ” राजन इसका कारण बहुत ही सीधा सा है…”  ” गुरुवर कृपा कर के आप शीघ्र इस प्रश्न का उत्तर दीजिये “, राजा ने विनती की.  गुरूजी ने कहा, “राजन बात बहुत छोटी है परन्तु आप अपने ‘बड़े’ होने के अ...

खुद के या दूसरों के खर्राटों से हैं परेशान, तो अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे | Health tips in hindi

हर व्यक्ति का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है, जब हम स्वस्थ रहेंगे तभी जाकर तो हमारा मन काम में लगेगा और हमारा दिमाग भी तेज चलेगा। खुद को स्वस्थ रखने के लिए लोग कई काम करते हैं। कोई जिम जाता है, तो  कोई योगा करता है और लोग इसके लिए मेडिटेशन का भी सहारा लेते हैं। इसके अलावा एक अच्छा आहार भी  आपको स्वस्थ और हेल्दी रहने में मदद करता है। लेकिन क्या आपको नहीं लगता कि इन सबके अलावा भी  कुछ है, जो हमें स्वस्थ रहने में मदद करता है? अगर नहीं, तो हम आपको बताते हैं वो चीज है आपकी नींद।  स्वस्थ रहने के लिए हर व्यक्ति को रोजाना कम से कम आठ घंटे की नींद लेना जरूरी है। लेकिन आपने कई बार  देखा होगा कि दूसरों के खर्राटे की वजह से या कई बार अपने ही खर्राटों की वजह से आप पूरी और ढंग से नींद  नहीं ले पाते हैं। ऐसे में आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तो चलिए हम आपको कुछ  घरेलू नुस्खे बताते हैं, जो खर्राटों से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकते हैं। Contents [ hide ]  इलायची इलायची की मदद से आपको खर्राटों में आराम मिल सकता है। इसके लिए आपको गुनगुना पान...