आपको आज भी महाभारत के मिल जाएंगे पात्र, जानिए आसपास के लोगों का व्यवहार किन किरदारों से मिलता है | Mahabharat Characters
आपको आज भी महाभारत के मिल जाएंगे पात्र, जानिए आसपास के लोगों का व्यवहार किन किरदारों से मिलता है
महाभारत लगभग हम सभी ने टेलीविजन पर फिल्मों के जरिए व चैनल के जरिए देखा होगा और जाना होगा कि इस कथा में कौन-कौन से पात्र हैं। अधिकांश तौर पर हम सभी जानते होंगे कि महाभारत में कृष्ण, अर्जुन, युधिष्ठिर, अश्वत्थामा, कर्ण, भीम, दुर्योधन, द्रौपदी, युधिष्ठिर, धृतराष्ट्र आदि ये सभी द्वापर युग के पात्र हैं लेकिन आपको कलयुग में भी ऐसे पात्र कहीं भी मिल जाएंगे। आइए जानते हैं कौन-कौन से पात्र आपको आसानी से लोगों में मिल सकते हैं।
द्रोणाचार्य व कृपाचार्य
द्रोणाचार्य व कृपाचार्य ऐसे ज्ञानी पुरुष आपको आज भी मिलेंगे जो मजबूरी के कारण गलत लोगों का साथ देते हुए चलते हैं। इसके अलावा आपको कई ऐसे पिता मिल जाएंगे जो धृतराष्ट्र की तरह होंगे। जो पुत्र मोह में अंधे होकर बच्चों को बिगाड़ने का काम करते हैं।
दुर्योधन
दुर्योधन जैसे अहंकारी लोग बड़ी संख्या में दिखाई पड़ेंगे, जो अपने अपमान की आग में सभी के दुख का कारण बनते हैं। इसके अलावा आपको युधिष्ठिर की तरह सदाचारी लोग भी मिलेंगे जो जुआ और पतन का रास्ता पकड़े हुए हैं।
द्रौपदी
आपको द्रौपदी जैसी स्त्रियां भी मिलेंगी जो जुबान पर लगाम ना लगाने की वजह से भाई-भाई में लड़ाई का कारण बनती हैं। आपको भीम की तरह हर जगह हर परिस्थिति में ताकत का इस्तेमाल करने वाले लोग भी आसानी से मिल जाएंगे।
दुशासन, कर्ण और अश्वत्थामा
दुशासन, कर्ण और अश्वत्थामा जैसे किरदार वाले लोग भी मिल जाएंगे जो गलत भाई, मित्रता के चलते अपीन दुर्दशा का कारण बनते हैं। कोई भी युग ऐसा नहीं हुआ कि जिसमें विश्व महाज्ञानी अवतारों से खाली रहा हो, बस जिन्हें जरूरत होती है वो स्वयं कृष्ण ढूंढ लेते हैं। या अपने पास बुलाकर अपना सारथी बना लेते हैं और स्वसाक्षी बन कर, स्स्वानुभव प्राप्त कर, आत्मसाक्षात्कार कर लेते हैं।
☺☺☺☺☺-------------------------------------------
(आपको आज भी महाभारत के मिल जाएंगे पात्र, जानिए आसपास के लोगों का व्यवहार किन किरदारों से मिलता है) आपको कैसी लगी? कृपया कमेन्ट के माध्यम से अपने विचार शेयर करें.





nice story aise log to hote he hai
जवाब देंहटाएं